Skip to content
सरकारी नौकरी, योजनाएं और जरूरी ऑनलाइन सेवाएं स्वतंत्र सूचना पोर्टल
Sarkari Vigyapan
सरकारी काम, योजनाएं और नौकरियां — एक जगह
October 17, 2026 · admin

India Post GDS 1st Merit List 2026: मोबाइल से ऐसे चेक करें अपना नाम

India Post GDS की पहली Merit List का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर: India Post ने 1st Merit List 2026 जारी कर दी है। इस लेख में देखेंगे कि India Post GDS Result 2026 को कैसे डाउनलोड करें और मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी भी दी गई है। हमारे इस लेख में अंत तक बने रहिए। 

India Post GDS 1st Merit List 2026

अगर आपने भी India Post GDS भर्ती 2026 के लिए आवेदन किया था, तो आप अपनी मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए भारतीय डाक विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर देख सकते हैं। दिए गए विवरण के अनुसार, पहली मेरिट लिस्ट की तारीख 12 अक्टूबर 2026 बताई गई है। 

India Post GDS भर्ती के तहत BPM, ABPM और Dak Sevak जैसे पदों पर उम्मीदवारों का चयन आमतौर पर 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के द्वारा किया जाता है। उम्मीदवार अपने संबंधित पोस्टल सर्किल की PDF डाउनलोड करके अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकते हैं।

India Post GDS 1st Merit List 2026 – Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामIndia Post GDS Recruitment 2026
पद का नामBPM, ABPM, Dak Sevak
कुल रिक्तियां23,757 
मेरिट लिस्ट की तारीख12 अक्टूबर 2026 
चयन प्रक्रिया10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट
रिजल्ट मोडऑनलाइन
मेरिट लिस्टसर्किल-वाइज PDF

India Post GDS Merit List 2026 PDF में क्या जानकारी होगी?

India Post GDS की मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों के चयन से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण दिए जा सकते हैं। इसमें उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, पद का नाम, पोस्टल सर्किल और डिवीजन का नाम, मार्क्स/परसेंटेज,  कैटिगरी, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से संबंधित जैसी जानकारी शामिल हो सकती है।

उम्मीदवारों PDF में दिए गए सभी विवरण को अच्छे से चेक करें की नाम सूची में शामिल है या नहीं। फिर आगे की प्रक्रिया के लिए आधिकारिक निर्देशों को जरूर पढ़ें।

India Post GDS 1st Merit List 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

India Post GDS 1st Merit List 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

India Post GDS 1st Merit List 2026 PDF Download Process
India Post GDS 1st Merit List 2026 PDF Download Process
  1. सबसे पहले India Post की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद होमपेज पर संबंधित भर्ती के रिजल्ट या शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का सेक्शन खोजें।
  3. इसके बाद  “Shortlisted Candidates” या संबंधित मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब अपने पोस्टल सर्किल की मेरिट लिस्ट चुनें।
  5. मेरिट लिस्ट की PDF खुलने के बाद सर्च विकल्प पर क्लिक करें।
  6. अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके सूची में अपना विवरण खोजें।
  7. PDF को डाउनलोड करके अपने मोबाइल में सेव कर लें।

इस प्रक्रिया की मदद से आप घर बैठे आसानी से मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद क्या करें?

अगर पहली मेरिट लिस्ट में आपका नाम शामिल है, तो आपको दस्तावेज सत्यापन से संबंधित निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और संबंधित विभाग द्वारा बताई गई प्रक्रिया पूरी करें।

ध्यान रखें कि मेरिट लिस्ट में नाम आने का मतलब अंतिम नियुक्ति की पुष्टि नहीं है। चयन की अगली प्रक्रिया विभाग के नियमों और आधिकारिक निर्देशों के अनुसार पूरी होगी।

निष्कर्ष

इस लेख में India Post GDS 1st Merit List 2026 PDF डाउनलोड करने और मोबाइल से अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया बताई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से संबंधित तारीख, रिक्तियों और मेरिट लिस्ट की पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट से करें।

FAQ’s

क्या GDS Merit List में नाम आने के बाद नौकरी पक्की हो जाती है? 

GDS 1st Merit List में नाम आने का बाद नौकरी पक्की नहीं हो जाती है बल्कि अगले प्रक्रिया के लिए चयन हो जाते है। 

GDS की इस बार की कट-ऑफ (Cut Off) कितनी गई है?

GDS की कटऑफ सर्किल और कैटेगरी के लिए अलग-अलग हैं। 

GDS की दूसरी Merit List कब तक आएगी ?

GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट पहली मेरिट के उम्मीदवारों की DV सम्पूर्ण होते ही अगली लिस्ट आएगी। 

महत्वपूर्ण सूचना

यह जानकारी सामान्य मार्गदर्शन के लिए है। आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन से विवरण की पुष्टि करें।