Skip to content
सरकारी नौकरी, योजनाएं और जरूरी ऑनलाइन सेवाएं स्वतंत्र सूचना पोर्टल
Sarkari Vigyapan
सरकारी काम, योजनाएं और नौकरियां — एक जगह
November 3, 2026 · admin

Ladli Behna Yojana Online Apply 2026: आवेदन, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और पेमेंट स्टेटस

मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से निर्धारित शर्तें पूरी करने वाली विवाहित महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। इससे महिलाएं अपनी जरूरतों, स्वास्थ्य, पोषण और घरेलू खर्चों को पूरा करने में मदद ले सकती हैं।

अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आवेदन करने से पहले इसकी पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर लें। पहले से पंजीकृत महिलाएं घर बैठे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी किस्त, आवेदन की स्थिति और लाभार्थी सूची भी देख सकती हैं।

Ladli Behna Yojana 2026 के मुख्य जानकारी 

विवरणजानकारी
योजना का नाम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
राज्य मध्य प्रदेश
संबंधित विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग
लाभार्थी पात्र विवाहित महिलाएं
आर्थिक सहायता ₹1,500 प्रतिमाह
आवेदन का माध्यम निर्धारित कैंप और सरकारी कार्यालय
आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in
हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना क्या है?

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में की थी। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता देकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। योजना के तहत स्वीकृत लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि सीधे भेजी जाती है।

इस सहायता का इस्तेमाल महिलाएं अपनी व्यक्तिगत जरूरतों, पोषण, स्वास्थ्य और परिवार से जुड़े खर्चों के लिए कर सकती हैं। योजना का लाभ जारी रखने के लिए पात्रता के साथ आधार, समग्र आईडी और बैंक खाते से जुड़ी प्रक्रियाएं पूरी होना भी जरूरी है।

लाड़ली बहना योजना में कितने रुपये मिलते हैं?

योजना के आधिकारिक पोर्टल के जानकारी के अनुसार पात्र महिलाओं को ₹1,500 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता मिलेगा। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।

हालांकि, भुगतान के लिए महिला का पात्र बने रहना और बैंक खाते में DBT सक्रिय होना जरूरी है। किसी महीने की किस्त जमा हुई है या नहीं, इसकी जानकारी पोर्टल और बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

Ladli Behna Yojana Eligibility 2026 के पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित शर्तें निर्धारित हैं:

  • महिला मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदिका विवाहित होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी निर्धारित नियमों के अनुसार पात्र हो सकती हैं।
  • संबंधित कैलेंडर वर्ष की 1 जनवरी को महिला की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए।
  • बैंक खाते में आधार लिंकिंग और DBT सक्रिय होना जरूरी है।

किन महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा?

  • जिनके परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा से अधिक है।
  • जिनके परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता है।
  • जिनके परिवार का सदस्य निर्धारित सरकारी सेवा या पेंशन श्रेणी में आता है।
  • जिनके परिवार में वर्तमान या पूर्व सांसद अथवा विधायक हैं।
  • जिनके परिवार के पास पांच एकड़ से अधिक कृषि भूमि है।
  • जिनके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर ट्रैक्टर को छोड़कर चार पहिया वाहन पंजीकृत है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन या पंजीकरण के समय ये दस्तावेज तैयार रखें:

  1. आधार कार्ड।
  2. समग्र परिवार आईडी।
  3. समग्र सदस्य आईडी।
  4. आधार से संबंधित मोबाइल नंबर।
  5. महिला के नाम का बैंक खाता और पासबुक।
  6. सक्रिय मोबाइल नंबर।

Ladli Behna Yojana Online Apply 2026 आवेदन कैसे करें?

योजना में नए आवेदन की प्रविष्टि निर्धारित कैंप, ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय के माध्यम से की जाती है। आवेदन की प्रक्रिया उपलब्ध होने पर ये चरण अपनाएं:

  1. सबसे पहले ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में आवेदन की उपलब्धता पता करें।
  2. आवेदन प्रपत्र प्राप्त करके उसमें मांगी गई जानकारी भरें।
  3. आधार कार्ड और समग्र आईडी सहित जरूरी दस्तावेज जमा करें।
  4. अधिकृत केंद्र पर आवेदन की जानकारी पोर्टल या ऐप में दर्ज करवाएं।
  5. आवश्यक लाइव फोटो और e-KYC की प्रक्रिया पूरी करें।
  6. आवेदन जमा होने के बाद पावती या आवेदन क्रमांक सुरक्षित रखें।

आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क है। नया पंजीकरण खुला है या नहीं, इसकी पुष्टि आधिकारिक पोर्टल से जरूर करें।

Ladli Behna Yojana Payment Status कैसे चेक करें?

पहले से पंजीकृत महिलाएं अपनी किस्त की जानकारी इस तरह देख सकती हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in खोलें।
  2. आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाला विकल्प चुनें।
  3. आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
  4. मांगे जाने पर कैप्चा और OTP सत्यापन पूरा करें।
  5. स्क्रीन पर दिखाई देने वाली भुगतान संबंधी जानकारी जांचें।

किस्त जमा होने की पुष्टि बैंक पासबुक या बैंक के अधिकृत माध्यम से भी करें।

लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी सूची में नाम कैसे देखें?

आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अंतिम सूची का विकल्प खोलें। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरें और OTP सत्यापन पूरा करें। उपलब्ध सूची में अपना नाम और संबंधित विवरण देख सकती हैं। सूची में नाम होने के बावजूद हर महीने का भुगतान अलग से जांचना चाहिए।

FAQs

1. लाड़ली बहना योजना में कितनी राशि मिलती है?

आधिकारिक पोर्टल के अनुसार पात्र महिलाओं को ₹1,500 प्रतिमाह दिए जाते हैं।

2. इस योजना का लाभ किस राज्य की महिलाओं को मिलता है?

यह मध्य प्रदेश सरकार की योजना है और निर्धारित शर्तें पूरी करने वाली राज्य की निवासी महिलाएं पात्र हो सकती हैं।

3. क्या घर बैठे नया आवेदन कर सकते हैं?

आवेदन की प्रविष्टि निर्धारित कैंप, ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय के माध्यम से होती है।

महत्वपूर्ण सूचना

यह जानकारी सामान्य मार्गदर्शन के लिए है। आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन से विवरण की पुष्टि करें।