Skip to content
सरकारी नौकरी, योजनाएं और जरूरी ऑनलाइन सेवाएं स्वतंत्र सूचना पोर्टल
Sarkari Vigyapan
सरकारी काम, योजनाएं और नौकरियां — एक जगह
October 19, 2026 · admin

PM Kisan 2000 की किस्त कब आएगी? जाने 24वीं किस्त की तारीख, स्टेटस और लाभार्थी लिस्ट

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि PM Kisan की ₹2,000 वाली 24वीं किस्त कब आएगी और पैसा किस तारीख को खाते में भेजा जाएगा?

इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

24वीं किस्त को लेकर किसी भी तरह की कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं किया गया है। इस लेख में आपको पीएम किसान की अगली किस्त से जुड़ी संभावित तारीख, अपना स्टेटस चेक करने का तरीका और लाभार्थी सूची में नाम देखने की पूरी प्रक्रिया बताई गई है।

PM Kisan 24वीं किस्त 2026: मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
योजना का लाभ सालाना ₹6,000
प्रत्येक किस्त ₹2,000
किस्त का भुगतान सीधे बैंक खाते में
अगली किस्त 24वीं किस्त
संभावित समय20 से 30 अक्टूबर 2026
तारीख की स्थिति आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं
स्टेटस चेक ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक योजना है। इसका उद्देश्य पात्र किसान परिवारों को खेती से जुड़े खर्चों के लिए आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 दिए जाते हैं। यह पैसा तीन किस्तों में मिलता है और प्रत्येक किस्त में ₹2,000 सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं।

योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को निर्धारित पात्रता पूरी करनी होती है। इसके अलावा, बैंक खाते और आवेदन से जुड़ी जानकारी का सही होना भी जरूरी है, ताकि भुगतान में परेशानी न हो।

PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी?

पीएम किसान योजना की अगली यानी 24वीं किस्त को लेकर किसान तारीख जानना चाहते हैं। उपलब्ध जानकारी के आधार पर 20 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच पैसा जारी होने की संभावना बताई जा रही है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

किस्त का इंतजार करते समय अपना Beneficiary Status और Beneficiary List भी चेक कर लें। इससे आपको अपने आवेदन और उपलब्ध भुगतान संबंधी जानकारी देखने में मदद मिलेगी।

अगली किस्त से पहले ये दो चीजें जरूर चेक करें

24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को सबसे पहले नीचे दी गई जानकारी जांचनी चाहिए।

  • PM Kisan Beneficiary Status: इससे आप अपने आवेदन और भुगतान से जुड़ी उपलब्ध जानकारी देख सकते हैं।
  • PM Kisan Beneficiary List: इससे पता चलता है कि संबंधित गांव की लाभार्थी सूची में आपका नाम शामिल है या नहीं।

PM Kisan 24th Installment Status ऑनलाइन कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त का भुगतान हुआ है या नहीं, तो नीचे दिए गए तरीके से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

PM Kisan 24 vi Kist Kaise Check kre
PM Kisan 24 vi Kist Kaise Check kre

स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें।

स्टेप 2: होम पेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाकर Know Your Status विकल्प चुनें।

स्टेप 3: अब अपना Registration Number दर्ज करें। यदि रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो वेबसाइट पर उपलब्ध उसे पता करने के विकल्प का इस्तेमाल करें।

स्टेप 4: स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी और कैप्चा भरें। इसके बाद जरूरत के अनुसार OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।

स्टेप 5: वेरिफिकेशन के बाद आपका स्टेटस खुल जाएगा। यहां उपलब्ध भुगतान और किस्त से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

PM Kisan Beneficiary List में अपना नाम कैसे देखें?

अगर आप यह पता करना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में आपका नाम है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाएं।

  1. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. होम पेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
  3. यहां Beneficiary List विकल्प पर क्लिक करें।
  4. अब अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
  5. सभी जानकारी भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें।
  6. आपके सामने चुने गए गांव की लाभार्थी सूची खुल जाएगी।
  7. इस सूची में अपना नाम खोजें।

FAQ’s

पीएम किसान योजना में कितने रुपये मिलते हैं?

पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 मिलते हैं। यह राशि ₹2,000 की तीन किस्तों में दी जाती है।

PM Kisan Status कैसे चेक करें?

आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Farmers Corner में Know Your Status विकल्प चुनें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई जानकारी भरकर स्टेटस देख सकते हैं।

पीएम किसान की किस्त नहीं आए तो क्या करें?

सबसे पहले अपना स्टेटस चेक करें। इसके बाद e-KYC, बैंक खाते और भूमि सत्यापन से जुड़ी जानकारी जांचें। समस्या दूर नहीं होने पर संबंधित विभाग से संपर्क करें।

महत्वपूर्ण सूचना

यह जानकारी सामान्य मार्गदर्शन के लिए है। आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन से विवरण की पुष्टि करें।