Silai Machine Scheme 2026: महिलाओं और दर्जी कारीगरों के लिए बड़ी खबर: सरकार ने सिलाई मशीन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत स्वरोजगार शुरू करने का अवसर मिलेगा। सोशल मीडिया एक अफवाह तेजी से फ़ैल रही है की सिलाई मशीन योजना के तहत ₹15,000 की सहायता और मुफ्त सिलाई मशीन मिलेगी। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि हर महिला को ₹15,000 देने वाली कोई एक समान केंद्रीय योजना नहीं है।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत दर्जी (Tailor) सहित पात्र पारंपरिक कारीगरों को टूलकिट खरीदने के लिए ₹15,000 का ई-वाउचर देने का प्रावधान है। इस लेख में योजना के लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई है।
Silai Machine Scheme 2026
अलग-अलग राज्यों में सहायता कार्यक्रम के नाम से सिलाई मशीन योजनाएं चलाई जा सकती हैं। इस योजना का उद्देश्य है की पात्र महिलाओं और कारीगरों को सिलाई का काम शुरू करने या अपना व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद करना है। जबकि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत दर्जी का व्यवसाय शामिल है। इस योजना के तहत पात्र कारीगरों को प्रशिक्षण, टूलकिट प्रोत्साहन और अन्य सुविधाएं निर्धारित नियमों के अनुसार मिल सकती हैं।
क्या सिलाई मशीन के लिए ₹15,000 मिलेंगे ?
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पात्र कारीगरों को टूलकिट खरीदने के लिए ₹15,000 का ई-वाउचर दिया जाता है। यह सहायता उपकरण खरीदने के उद्देश्य से है, न कि सभी महिलाओं को बिना शर्त नकद राशि देने के लिए। इसलिए आवेदन करने से पहले योजना की पात्रता और सहायता प्राप्त करने के नियमों को समझना जरूरी है।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के दर्जी कारीगरों के लाभ
इस योजना के अंतर्गत पात्र दर्जी कारीगरों को निम्नलिखित सुविधाएं मिल सकती हैं:
- टूलकिट सहायता: निर्धारित नियमों के अनुसार ₹15,000 का ई-वाउचर।
- कौशल प्रशिक्षण: अपने काम से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर।
- प्रशिक्षण भत्ता: पात्र प्रशिक्षणार्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार ₹500 प्रतिदिन।
- विश्वकर्मा प्रमाण-पत्र: पात्र कारीगरों को व्यवसाय संबंधी पहचान।
- ऋण सुविधा: योजना के नियमों और बैंक की शर्तों के अनुसार बिना जमानत ऋण की सुविधा।
Silai Machine Scheme 2026 के लिए पात्रता
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सामान्यतः निम्नलिखित शर्तों पर ध्यान देना चाहिए:
- आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक दर्जी सहित योजना में शामिल किसी पारंपरिक व्यवसाय में कार्यरत होना चाहिए।
- संबंधित व्यवसाय में स्वरोजगार करने की शर्त पूरी करनी होगी।
- परिवार और पूर्व सरकारी ऋण योजनाओं से संबंधित लागू प्रतिबंधों का पालन करना होगा।
- आवेदन और सत्यापन की निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
सिलाई मशीन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन के लिए योजना के अनुसार निम्नलिखित दस्तावेज मांगे जा सकते हैं:
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाते की जानकारी, जहां आवश्यक हो
- निवास प्रमाण-पत्र, यदि मांगा जाए
- आयु का प्रमाण
- व्यवसाय से संबंधित जानकारी
- पासपोर्ट साइज फोटो, यदि आवश्यक हो
- श्रमिक पंजीकरण कार्ड, यदि राज्य की योजना में जरूरी हो
Silai Machine Scheme Online Apply कैसे करें?
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए चरण अपनाएं।

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाएं।
- योजना के अंतर्गत दर्जी व्यवसाय और पात्रता संबंधी नियम पढ़ें।
- पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए पोर्टल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
- जरूरत पड़ने पर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की सहायता लें।
- आवश्यक जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध कराएं।
- आवेदन जमा करने के बाद सत्यापन और आगे की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें।
अपने राज्य की सिलाई मशीन योजना कैसे खोजें?
यदि आप अपने राज्य में अलग सिलाई मशीन सहायता योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो राज्य के श्रम विभाग, श्रमिक कल्याण बोर्ड या महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट देखें। वहां योजना की पात्रता, सहायता राशि और आवेदन की तारीख की जानकारी प्राप्त करें। हर राज्य में एक जैसी योजना या समान सहायता राशि उपलब्ध होना जरूरी नहीं है।
FAQs
क्या सिलाई मशीन के लिए ₹15,000 मिलते हैं?
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पात्र दर्जी कारीगरों को टूलकिट खरीदने के लिए ₹15,000 का ई-वाउचर प्रदान किया जाता है।
क्या ₹15,000 सीधे बैंक खाते में मिलते हैं?
₹15,000 सीधे बैंक खाते में नहीं दिए जाते हैं, बल्कि टूलकिट प्रोत्साहन ई-वाउचर दिया जाता है।
योजना में आवेदन करने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत है?
आवेदन करने के लिए आधार, मोबाइल नंबर, बैंक खाता सहित आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य है।

