SSC GD Constable Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने ऑफिशियल वेबसाइट पर SSC GD Constable भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट 12 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट PDF आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। आयोग ने रिजल्ट के साथ कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिया हैं।
इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण Physical Efficiency Test (PET) और Physical Standard Test (PST) के लिए चुना गया है। इस लेख में आपको SSC GD Result 2026, कटऑफ मार्क्स, मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया और आगे की चयन प्रक्रिया की जानकारी मिलेगी।
SSC GD Constable Result 2026 की जानकारी
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती आयोग | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| परीक्षा का नाम | SSC GD Constable Examination 2026 |
| पद का नाम | Constable GD और संबंधित पद |
| रिजल्ट जारी होने की तारीख | 12 अक्टूबर 2026 |
| रिजल्ट का माध्यम | ऑनलाइन PDF |
| कटऑफ | जारी |
| परीक्षा की तारीख | 27 अप्रैल से 30 मई 2026 |
| PET/PST के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार | 1,97,408 |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://ssc.gov.in/ |
SSC GD Result 2026 Latest Update
SSC ने 12 अक्टूबर 2026 को Constable GD भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के Result सेक्शन में जाकर Constable-GD कैटेगरी के अंतर्गत रिजल्ट लिंक देख सकते हैं।
रिजल्ट PDF में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। उम्मीदवार PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं। आयोग ने कटऑफ मार्क्स और चयन से संबंधित जानकारी भी जारी की है।
रिपोर्ट के अनुसार, कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 21,56,776 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 1,97,408 उम्मीदवारों को PET/PST के लिए प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।
SSC GD Cut Off 2026
SSC GD Constable परीक्षा की कटऑफ उम्मीदवारों की श्रेणी, भर्ती के संबंधित पद और लागू चयन मानदंडों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। उपलब्ध रिपोर्ट में निम्नलिखित श्रेणीवार कटऑफ अंक बताए गए हैं।
- सामान्य (UR): 146.17817
- OBC: 145.55766
- EWS: 144.20658
- SC: 140.95414
- ST: 135.03155
- ESM: 100.52099
SSC GD Merit List 2026 PDF
SSC GD Merit List 2026 PDF में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं जिन्हें भर्ती के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट सूची में पुरुष और महिला उम्मीदवारों की सूचियां अलग-अलग हो सकती हैं। इसके अलावा आयोग ने रोके गए परिणाम (Withheld) और अयोग्य घोषित उम्मीदवारों (Debarred) से संबंधित सूचियां भी जारी की हैं।
मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर मिलने पर उम्मीदवारों को PET/PST से संबंधित आगामी नोटिस और निर्देशों पर नजर रखनी चाहिए।
SSC GD Result 2026 कैसे चेक करें?
रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

Step 1: सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
Step 2: वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध Result सेक्शन पर क्लिक करें।
Step 3: अब Constable-GD कैटेगरी को चुनें।
Step 4: SSC GD Constable Result 2026 से संबंधित लिंक खोजें।
Step 5: रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके संबंधित PDF खोलें।
Step 6: PDF में अपना रोल नंबर खोजने के लिए कंप्यूटर पर Ctrl + F दबाएं। मोबाइल पर PDF के Search विकल्प का उपयोग करें।
Step 7: यदि आपका रोल नंबर सूची में दिखाई देता है, तो संबंधित चयन चरण के लिए अपनी स्थिति जांचें।
Step 8: रिजल्ट PDF डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
SSC GD Result 2026 में कौन-सी जानकारी होगी?
रिजल्ट और उससे संबंधित दस्तावेजों में उपलब्ध जानकारी के अनुसार उम्मीदवार निम्न विवरण देख सकते हैं:
- परीक्षा का नाम
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- शॉर्टलिस्ट होने की स्थिति
- संबंधित श्रेणी और कटऑफ की जानकारी
- PET/PST के लिए चयन संबंधी विवरण
- भर्ती के अगले चरण से संबंधित निर्देश
SSC GD Result के बाद क्या होगा?
रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए तैयारी करनी चाहिए। इनमें मुख्य रूप से निम्न चरण शामिल हैं:
- Physical Efficiency Test (PET)
- Physical Standard Test (PST)
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षा
- अंतिम चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया
PET/PST की तारीख, एडमिट कार्ड, आवश्यक दस्तावेज और अन्य निर्देशों के लिए उम्मीदवारों को SSC तथा संबंधित आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जारी नोटिस देखना चाहिए।
FAQs
SSC GD Result 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
SSC GD में सिलेक्शन होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
सिलेक्शन के लिए अलग-अलग श्रेणियों के लिए अलग नंबर चाहिए। सामान्य (UR) श्रेणी को 146.17817 अंक चाहिए।
SSC GD का फिजिकल कब होगा 2026 में?
अभी तक एसएससी ने ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है फिजिकल एग्जाम को लेकर।

