Sambal Card eKYC 2026: असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को मध्य प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना की शुरुआत की थी। अब इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को आधार eKYC और पहचान का सत्यापन करना जरूरी हो गया है। अगर आप नया संबल पंजीयन कराना चाहते हैं या पहले से पंजीकृत श्रमिक का संबल कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो अंत तक बने रहिये यह आपको Sambal Card eKYC 2026 से संबंधित पूरी प्रक्रिया सरल भाषा में मिलेगा।
Sambal Card eKYC 2026 की जानकारी
मध्यप्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2018 को मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना प्रारंभ किया था। इसका मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बीमा, सहायता और अन्य सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्रदान करना है।
सरकार ने आधार eKYC अनिवार्य कर दिया है। इससे आवेदक की पहचान और संबंधित रिकॉर्ड का मिलान करने में मदद मिलती है। नया पंजीयन कराने या पहले से पंजीकृत श्रमिक की जानकारी अपडेट करने के दौरान eKYC की जरूरत पड़ सकती है।
संबल कार्ड eKYC के लिए जरूरी दस्तावेज
eKYC करने से पहले ये दस्तावेज तैयार रखें:
- समग्र सदस्य आईडी
- समग्र परिवार आईडी
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर, यदि OTP के जरिए सत्यापन करना हो
- आवेदन से संबंधित अन्य दस्तावेज, यदि पोर्टल पर मांगे जाएं
Sambal Card eKYC कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

- सबसे पहले समग्र पोर्टल ओपन करे और अपनी समग्र आईडी से आधार eKYC की स्टेटस देखलें। अगर eKYC पूरी नहीं है, तो निर्देशानुसार पूरा करें।
- eKYC पूरी करने के लिए संबल की वेबसाइट पर जाएं और eKYC प्रबंधन या पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करें।
- समग्र सदस्य आईडी दर्ज करके आधार eKYC प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद OTP दर्ज करें।
- नया पंजीयन कराने के लिए जरूरी जानकारी भरकर आवेदन सबमिट करें और आवेदन संख्या सुरक्षित रखें।
- यदि दस्तावेजों के सत्यापन की जरूरत हो, तो संबंधित कार्यालय या अधिकृत केंद्र से प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद पोर्टल पर आवेदन का स्टेटस चेक करें।
CSC से Sambal Card eKYC कैसे कराएं?
अपने नजदीकी अधिकृत CSC या लोक सेवा केंद्र जाये। अपने साथ समय आधार कार्ड, समग्र आईडी और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ रखें। सेवा के लिए कोई शुल्क बताया जाए, तो पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि कर लें और रसीद जरूर मांगें।
Sambal Card Status Check कैसे करें?
संबल कार्ड या आवेदन का स्टेटस देखने के लिए ये निम्न स्टेप्स अपनाएं:
- संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- आवेदक की स्थिति या आवेदन की स्थिति से संबंधित विकल्प चुनें।
- मांगी गई समग्र आईडी, आवेदन संख्या या अन्य विवरण भरें।
- स्क्रीन पर उपलब्ध आवेदन की स्थिति जांचें।
Sambal Card Download कैसे करें?
संबल कार्ड या पंजीयन प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए:
- आधिकारिक संबल पोर्टल खोलें।
- हितग्राही या पंजीयन से संबंधित विकल्प तलाशें।
- मांगी गई संबल आईडी, समग्र आईडी या अन्य विवरण दर्ज करें।
- यदि डाउनलोड का विकल्प उपलब्ध है, तो पंजीयन प्रमाण पत्र या कार्ड डाउनलोड कर लें।
FAQ’s
क्या संबल कार्ड की eKYC घर बैठे मोबाइल से हो सकती है?
समग्र पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं के जरिए कुछ eKYC प्रक्रियाएं मोबाइल से पूरी की जा सकती हैं। हालांकि, संबल पोर्टल पर प्रक्रिया और अधिकृत लॉगिन की जरूरत अलग हो सकती है।
संबल कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें?
संबल पोर्टल पर आवेदन या आवेदक की स्थिति से संबंधित विकल्प खोलें और मांगी गई जानकारी भरकर स्टेटस देखें।
संबल कार्ड बनवाने में कोई फीस लगती है?
आवेदन या अन्य सेवाओं के शुल्क की जानकारी आधिकारिक पोर्टल या संबंधित कार्यालय से सत्यापित करें। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को बिना रसीद के पैसे न दें।

